भाजपा नेता ने मंदिरों में राशन वितरण का संकल्प लिया
साहिबाबाद। हिंडन पार क्षेत्र साहिबाबाद के सभी मंदिरों में निशुल्क राशन वितरण करने का संकल्प एक भाजपा नेता द्वारा लिया गया है । इसकी शुरुआत उन्होंने कौशांबी के त्रिशूल टावर मंदिर के पुजारियों को राशन वितरण कर की।
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता अंबर स्वामी और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने मिलकर त्रिशूल टावर मंदिर के पुजारियों को राशन वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस संबंध में अंबर स्वामी ने घोषणा की के से ट्रांस हिंडन के सभी मंदिरों में सेवा कर रहे पुजारियों को राशन वितरित करेंगे। लॉकडाउन के चलते मंदिरों में पूजा अर्चना करने वाले पुजारी विषम परिस्थितियों से गुजर रहे हैं इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान मंदिर बंद रहे लेकिन पूजा अर्चना लगातार होती रही। सभी मंदिरों के पुजारी भगवान की सेवा में लगे रहे। ट्रांस हिंडन गाजियाबाद के मंदिर में सेवा कर रहे पुजारियों का परिवार भूखे पेट नहीं सोएगा। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा पार्टी की स्थापना सेवा के लिए हुई है और भाजपा निरंतर सेवा में लगी रहती है। संजीव शर्मा ने अंबर स्वामी के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अंबर स्वामी पहले भी सेवा कार्यों में लगे रहते हैं। इस मौके पर भाजपा के महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान , गौरव स्वामी , सचिन , नागेंद्र चौहान, आदि लोग मौजूद रहे।